--:--

कोरबा: CG-12 वाहनों को टोल फ्री करने और अव्यवस्थाओं के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, NH अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

0
IMG-20260616-WA0168.jpg

टोल प्लाजा पर बदसलूकी और दुर्घटनाओं पर भड़की युवा कांग्रेस; मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले में संचालित टोल प्लाजा में स्थानीय निवासियों और CG-12 पासिंग घरेलू वाहनों को टोल फ्री करने, राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर हो रही दुर्घटनाओं के लिए टोल मैनेजर पर अपराध दर्ज करने, और टोल कर्मचारियों के दुर्व्यवहार पर रोक लगाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।
युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर एवं दीपक वर्मा की विशेष उपस्थिति में NH (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में टोल प्लाजा की विभिन्न अनियमितताओं और अवैध राखड़ परिवहन में मिलीभगत की जांच कर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

युवा कांग्रेस की मुख्य मांगें कि स्थानीय व घरेलू वाहनों को मिले छूट- कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाले सभी टोल प्लाजा (चोटिया, मदनपुर, बगदेवा, कोथारी) में CG-12 पासिंग घरेलू वाहनों और स्थानीय निवासियों को टोल से पूरी तरह मुक्त किया जाए।

टोल प्रबंधन पर दर्ज हो FIR: टोल कंपनी की लापरवाही के कारण सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के मामले में टोल मैनेजर/संचालक कंपनी के ऊपर आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

दुर्व्यवहार पर लगे रोक: टोल कर्मचारियों द्वारा आम जनता और वाहन चालकों से की जा रही बदतमीजी व गाली-गलौच पर सख्त कार्रवाई हो।

अवैध पार्किंग और राखड़ परिवहन की जांच:
टोल के आसपास बनाई गई अवैध पार्किंग और पैसों के लेनदेन कर ओवरलोड राखड़ गाड़ियों को पार कराने के खेल की उच्च स्तरीय जांच हो।
“सुविधा के नाम पर शून्य, वसूली में आगे” मधुसूदन दास
मामले पर आक्रोश व्यक्त करते हुए युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास ने कहा कि कोरबा एक आदिवासी और किसान बहुल जिला है। यहाँ के किसानों और आम लोगों को अपने छोटे-मोटे कामों के लिए दिन में 5 से 10 बार आना-जाना पड़ता है। हर बार टोल टैक्स वसूलना आम आदमी की जेब पर सीधी डकैती है। जब सरकार नई गाड़ी खरीदते समय ही रोड टैक्स ले लेती है, तो घरेलू वाहनों से दोबारा टोल लेना समझ से परे है।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि टोल कर्मचारी आम जनता से ऐसा बर्ताव करते हैं जैसे उनकी जमीन-जायदाद मांग ली हो। सड़कों पर न तो लाइट की व्यवस्था है और न ही सुरक्षा की। मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। टोल प्रबंधन सिर्फ पैसा वसूलने में आगे है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर स्थिति शून्य है।

बाज़ नहीं आए तो होगा उग्र आंदोलन: NSUI एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर और दीपक वर्मा ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि टोल कर्मचारी और प्रबंधक अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं और NH प्रशासन जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण नहीं करता, तो युवा कांग्रेस और एनएसयूआई मिलकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर असंगठित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बबलू मारवा, जिला सचिव धनंजय राठौर, अदनान मेमन, प्रमोद काकरे, यशवर्धन, साहिल, युवा कांग्रेस सचिव कमलकिशोर चंद्रा, हिटलर, प्रभात कुमार, राम चौहान, रोहन चौहान, विमल चौहान, रुपेश चौहान, परमेश्वर कौशिक, अमन चौहान, रामकिशन पटेल, सागर चौहान, कुणाल चौहान, शिवा चौहान, गोविन्दा साव, खगेश कर्ष, दीपांसु पटेल, आयुष जैन, दीपक यादव, मनीष यादव, यश महंत, रुपेश, विनायक, अनिकेत सारथी, आयुष यादव सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेसी साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *