--:--

पाली रोड दीपका में संचालित दारू भट्टी को गोबरघोरा तहसील रोड मे जाने से लोग नाराज पार्षद ने सौपा ज्ञापन।

0
IMG-20260616-WA0176.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा राजेश सोनी संवाददाता दीपका: दीपका मे पिछले लम्बे समय से पाली रोड में दारू भट्ठी संचालित है। उक्त भट्ठी को तहसील रोड एवं गोबरघोरा वार्ड क्र. 01 में स्थानांतरित कर संचालित करने की जानकारी, प्रयास किया जा रहा है। उक्त दारू भट्ठी को तहसील रोड एवं गोबरघोरा वार्ड क्र. 01 में खोलने पर अत्यंत क्षति, अनेको प्रकार के घटना होने की संभावना है। यह कि उक्त दारू भट्ठी संचालन से लोगो को आपत्ति है।

अतः आपसे निवेदन है कि हमारे तहसील रोड एवं गोबरघोरा वार्ड क्र. 01 के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के हित को ध्यान में रखते हुए दारू भट्ठी के संचालन हेतु तत्काल स्थाई प्रतिबंध लगाने की कार्यवाही करने का कष्ट करें। उपरोक्त दारू भट्ठी को हमारे गांव में संचालन किये जाने पर हम आंदोलन, सड़क पर उतारने को बाध्य होंगें। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

नोट :-

  1. उक्त भट्ठी को प्रथमिक शाला बिंझवार पारा स्कूल के 100 मीटर के दायरे में स्थानांतरित किया जाना प्रस्तावित है।
  2. 100 मीटर की दूरी पर गैस एजेंसी है।
  3. 200 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप है।
  4. बीच बस्ती से लगा हुआ है।
  5. 0.5 मीटर की दूरी पर तहसील कार्यालय है।
  6. 0.5 मीटर की दूरी पर पूर्वजो का आदिशक्ति मां गरकी माता का मंदिर है।
  7. 0.2 मीटर की दूरी पर पूर्वजो का देवस्थल ढोढ़ी है।

प्रतिलिपि :-

  1. तहसीलदार, दीपका, जिला-कोरबा (छ.ग.)
  2. मुख्य नगर पालिका अधिकारी, न.पा.प.दीपका, जिला-कोरबा (छ.ग.)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *