--:--

बाप चला रहा धर्मान्तरण का धंधा, बेटा चला रहा चोर गिरोह।

0
IMG-20260618-WA0045.jpg

गौतम कुमार संवाददाता उरगा;

छत्तीसगढ़/कोरबा ग्राम पंचायत तिलकेजा में आये दिन चोरी की घटना घटित हो रही है, परन्तु चोर पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे थे, गांव वालों की सुनें तो प्रत्येक घटना में शक की सुई वर्षों से प्रेयर सभा की आड़ में चोरों का गिरोह बनाने वाले संतोष श्रीवास निवासी कलमिभाठा तिलकेजा के घर की ओर ही था, सुनने में आया कि कुछ दिन पहले चाकू दिखाकर राहगीरों को भी रोकने का काम, खड़ी गाड़ी की बैटरी, शासकीय विद्यालय तिलकेजा में लगातार पंखे, प्रोजेक्टर और अन्य सामग्री की चोरी हो रही थी। जिसमें कहीं न कहीं गांव वाले दबे स्वर से कुंदन श्रीवास व उसके पिता संतोष श्रीवास पर शक करते रहे परन्तु पुलिस कार्यवाही अब तक नहीं हो पायी थी।
आज कोरबा पॉवर प्लांट (अडानी प्लांट, पताढ़ी ) में चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने पूरे गिरोह को धर दबोचा। और पुलिस के हवाले कर दिया जहां पुलिस के द्वारा एफआईआर दर्ज कर चोरों को जेल भेजा गया। अब देखना यह है कि उरगा पुलिस इन चोरों से पुरानी घटनाओं का सुराग निकाल पाने में सफल होते हैँ या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed