--:--

सार्वजनिक तालाब के ठीक सामने ट्रांसफार्मर स्थित ग्राम तिलकेजा में युवा मोर्चा उरगा मंडल द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान।

0
IMG-20260618-WA0052.jpg

गौतम कुमार संवाददाता उरगा;

छत्तीसगढ़/कोरबा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुसार युवा मोर्चा उरगा मंडल द्वारा सार्वजनिक तालाब के ठीक सामने ट्रांसफार्मर स्थित ग्राम तिलकेजा परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तालाब परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा नागरिकों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप दिया है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए युवा मोर्चा उरगा मंडल द्वारा यह अभियान संचालित किया गया।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राममनोहर सोनी, उरगा मंडल के मंडल अध्यक्ष किशन साव, मंडल के महामंत्री  पवन कंवर , जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रतिमा सोनवानी , अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चुन्नी लाल पाटिल ,
युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रवीण साहू, मंडल के उपाध्यक्ष  खुशदिल आदिले ,मंडल के महामंत्री रवींद्र सोनी, दिलीप कौशिक, मंडल के मंत्री  आशीष प्रजापति , मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी विवेक बेक , साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नवीन पांडे , वेदांत केंवत, राहुल पटेल  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed