--:--

दीपका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 में पार्षद निधि से बोर खनन कार्य का शुभारंभ,देव स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को मिलेगी पानी की समस्या से राहत।

0
IMG-20260620-WA0043.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 में स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी पानी की समस्या को देखते हुए जनहित में एक बड़ा कदम उठाया गया है। वार्ड नंबर 1 के पार्षद कमलेश जायसवाल द्वारा अपनी निकाय निधि से स्वीकृत बोर खनन कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया।

मूलभूत सुविधाएं हमारी पहली प्राथमिकता: पार्षद कमलेश जायसवाल:
इस अवसर पर वार्ड पार्षद कमलेश कुमार जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। चूंकि यह एक प्रमुख देव स्थल क्षेत्र है, जहाँ दूर-दूर से ग्रामीण और आम जनता पूजा-पाठ करने पहुँचते हैं, ऐसे में यहाँ पानी की भारी समस्या बनी हुई थी। इस बोर खनन के हो जाने से अब यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय रहवासियों को भी पानी की किल्लत से बड़ी राहत मिलेगी।

बोर खनन कार्य के शुभारंभ के इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य रूप से कमलेश कुमार जायसवाल पार्षद, वार्ड क्रमांक 1, आकाश साहू पार्षद, अविनाश यादव पार्षद ,अली पार्षद राजू जायसवाल ,दिल मोहन ,मुकेश विनोद कुमार ,अंकु भाषा ,शिव जायसवाल ,हनुमान सिंह कंवर ,कीर्ति सिंह कंवर सहित कई प्रबुद्ध जन और वार्ड वासी मौजूद रहे, जिन्होंने इस जनहितैषी कार्य के लिए वार्ड पार्षद का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed