--:--

बांकीमोंगरा के नागिन भाटा में अवैध रेत उत्खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त।

0
IMG-20260620-WA0004.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा क्षेत्र में अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागिन भाटा में माइनिंग विभाग की टीम ने औचक दबिश देकर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में लिप्त एक ट्रैक्टर को रंगे हाथों पकड़कर जब्त किया है। माइनिंग विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय रेत माफियाओं और अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।


खनिज विभाग द्वारा की गई जांच और कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है
नागिन भाटा में वाहन क्रमांक CG 12 B 6036 को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन का चालक नवल सिंह (निवासी: कटाईनार बस्ती) और वाहन मालिक का नाम हरि सिंह (निवासी: कटाईनार) बताया गया है।

ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों का उल्लंघन: रेत के अलावा विभाग ने गिट्टी के अवैध और ओवरलोड परिवहन पर भी शिकंजा कसा है।
वाहन क्रमांक CG 30 4018 (मालिक: संजय यादव) के विरुद्ध परिवहन नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
वाहन क्रमांक CG 30 8112 को क्षमता से अधिक (ओवरलोड) गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

थाने के सुपुर्द किए गए वाहन: खनिज विभाग ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद जब्त किए गए सभी वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बांकीमोंगरा थाना को सुपुर्द कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध उत्खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इन क्षेत्रों में भी कार्रवाई की आवश्यकता!
एक तरफ जहां नागिन भाटा में कार्रवाई हुई है, वहीं क्षेत्र के अन्य ग्रामीण अंचलों में भी रेत का अवैध काला कारोबार धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार तेलसरा, जमनीमुड़ा, पुरेना और कुमगरी नदी क्षेत्रों से स्थानीय रेत माफियाओं द्वारा ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है।
यह क्षेत्र फिलहाल खनिज विभाग की सीधी निगरानी (रेंज) से दूर होने के कारण माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्ध नागरिकों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारी तेलसरा, जमनीमुड़ा, पुरेना और कुमगरी के नदी क्षेत्रों में भी औचक निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई करें, ताकि पर्यावरण को हो रहे नुकसान और राजस्व की चोरी को पूरी तरह से रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed