--:--

शा. हाई स्कूल बाकी साइड में पालिका अध्यक्ष  श्रीमती सोनी विकास झा की उपस्थिति में मनाया गया प्रवेश उत्सव, छात्राओं को मिली साइकिलें व पुस्तकें।

0
IMG-20260625-WA0036.jpg

छत्तीसगढ़ /कोरबा ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर शासकीय हाई स्कूल बांकीमोंगरा (बाकी साइड) में प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा रहीं। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया तथा उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
इस अवसर पर कक्षा 9वीं की छात्राओं को शासन की योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी प्रदान की गईं, जिससे वे नए सत्र की पढ़ाई सुचारू रूप से प्रारंभ कर सकें।

मुख्य अतिथि बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि शिक्षा ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन कर अपने विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद प्रमोद सोना, भाजपा नेता अजीत केंवट, हनुमान पांडे, युवा नेता प्रकाश झा , देव राजपूत सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रवेश उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में नए शैक्षणिक सत्र के प्रति उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed