--:--

दीपका: झाबर संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं स्मार्ट टीवी भेंट समारोह का आयोजन।

0
IMG-20260626-WA0004.jpg

प्रधान संपादक सुनील दास कि रिपोर्ट;

छत्तीसगढ़/कोरबा संकुल झाबर में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन माध्यमिक शाला चैनपुर बसाहट किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रधान पाठकों, शिक्षकगणों एवं शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसंत कुमार कंवर (जनपद सदस्य) थे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती गौरी बाई कंवर (सरपंच, ग्राम पंचायत बेलटिकरी), नेतराम यादव (उपसरपंच, ग्राम पंचायत बेलटिकरी) एवं श्रीमती नीता जायसवाल (उपसरपंच, ग्राम पंचायत बतारी) शामिल रहे। शिक्षा विभाग की ओर से विकासखंड शिक्षा अधिकारी कटघोरा अभिमन्यु टेकाम तथा नोडल प्राचार्य दीपका श्रीमती अल्पना बेंजामिन की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में संकुल झाबर के अंतर्गत संचालित समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठक, शिक्षकगण तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं पाठ्य सामग्री प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। सभी ने शत-प्रतिशत नामांकन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प को दोहराते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेम शंकर तिवारी (तिवारी सर) द्वारा प्राथमिक शाला चैनपुर बसाहट को स्मार्ट टीवी भेंट करना रहा। अपनी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से यह सराहनीय योगदान दिया इसके उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने उनके इस प्रेरणादायी कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा इसे शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल बताया।आज के कार्यक्रम पर बल टिकरी के सरपंच श्रीमती गौरी कंवर चैनपुर बसाहट की उपसरपंच श्रीमती नीता जायसवाल चैनपुर बसाहट की पांच श्रीमती सीताबाई चैनपुर बसाहट के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी बाई झाबर के एसएमसी अध्यक्ष प्रधान पाठक साहेब लाल कश्यप, अनिल कुमार कौशिक श्रीमती रेणु राठौर,श्रीमती जानकी साहू, श्रीमती श्याम मैडम, सरस्वती सोनी, दिव्या तिवारी, स्वर्णलता कौशिक,नीलिम धुव भृत्य सेवक राम मिथलेश एवं एम डी एम के समूह के सदस्य एव पालक माताए उपस्थित थीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सुलक्षणा चौहान द्वारा किया गया। अंत में संकुल समन्वयक अजय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पालकों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed