--:--

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दी कबीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

0
IMG-20260629-WA0016.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा मानवता, प्रेम और सामाजिक समरसता के संदेशवाहक संत शिरोमणि कबीर दास जी के प्रकट दिवस (कबीर जयंती 2026) के पावन अवसर पर बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने समस्त क्षेत्रवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि संत कबीर दास जी का जीवन और उनके विचार युगों-युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने समाज में फैले आडंबरों, ऊंच-नीच और भेदभाव को मिटाकर प्रेम, सद्भावना और समानता का मार्ग दिखाया। आज के समय में उनके दोहे और शिक्षाएं और भी अधिक प्रासंगिक हैं।

श्रीमती झा ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे कबीर साहेब के बताए सत्य, अहिंसा और दया के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। उन्होंने उम्मीद जताई कि कबीर जी के विचार समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को और मजबूत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed