--:--

बांकीमोंगरा के पत्रकारों को मिली बड़ी सौगात, विधायक , पालिका अध्यक्ष सहित अन्य ने किया भवन निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन।

0
IMG-20260630-WA0073.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र की पत्रकारिता के इतिहास में सोमवार का दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया। लंबे समय से पत्रकारों द्वारा की जा रही स्थायी भवन की मांग अब पूरी होने की दिशा में अग्रसर हो गई है। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा प्रेस क्लब के लिए सामुदायिक भवन निर्माण का विधिवत भूमि पूजन संपन्न कराया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद प्रमोद सोना, वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद श्रीमती प्रमिला सायतोड़े, वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा, पार्षद श्रवण यादव, पार्षद प्रतिनिधि हेम सिंह कंवर, राकेश पटेल, प्रेस क्लब अध्यक्ष निशांत झा, प्रेस क्लब के पदाधिकारी, वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

विधि-विधान के साथ संपन्न हुए भूमि पूजन के पश्चात अतिथियों ने भवन निर्माण कार्य की सफलता की कामना करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और समाज को सही दिशा देने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में पत्रकारों के लिए एक स्थायी सामुदायिक भवन उपलब्ध होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
अतिथियों ने कहा कि भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां प्रेस वार्ताएं, पत्रकार सम्मेलन, प्रशिक्षण शिविर, सामाजिक बैठकें एवं जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सुगमता से किया जा सकेगा। इससे क्षेत्र की पत्रकारिता को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
प्रेस क्लब बांकीमोंगरा के पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिषद, जनप्रतिनिधियों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से महसूस की जा रही इस आवश्यकता को अब मूर्त रूप मिलने जा रहा है। भूमि पूजन के साथ ही पत्रकारों के अपने भवन का सपना साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत हो गई है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पत्रकारों एवं नागरिकों ने भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने की अपेक्षा व्यक्त की। सभी ने विश्वास जताया कि यह भवन भविष्य में पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यक्रमों का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम के दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और समाज को जागरूक करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रेस क्लब के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण क्षेत्र के पत्रकारों के सम्मान और उनकी वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इस भवन से पत्रकारों को बैठकों, प्रेस वार्ताओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए स्थायी स्थान मिलेगा। विधायक श्री पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि यह भवन पत्रकारिता की गरिमा और जनहित की आवाज को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर पूरा कराने का भरोसा दिलाया।

वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि नगर पालिका परिषद सदैव जनहित और विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रही है। पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं, इसलिए उनके लिए स्थायी भवन उपलब्ध कराना परिषद का दायित्व था। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल प्रेस क्लब तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न आयोजनों का भी केंद्र बनेगा। उन्होंने सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की बात कही।

इसके अलावा भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज को निष्पक्षता से जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। प्रेस क्लब के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करेगा और उनकी गतिविधियों को नई गति देगा। उन्होंने नगर पालिका परिषद एवं सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र की पत्रकारिता को मजबूत करने के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों को भी और सुदृढ़ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed