--:--

बांकीमोंगरा नगर पालिका में एल्डरमैन बनीं श्रीमती राखी अग्रवाल, चार सदस्यों को मिली जिम्मेदारी।

0
IMG-20260702-WA0023.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा छत्तीसगढ़ सरकार ने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में एल्डरमैन पद पर नियुक्तियां किया गया है। वहीं कोरबा जिले के बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद में कुल चार एल्डरमेनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें श्रीमती राखी अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, देव यादव एवं निराकार नाहक शामिल हैं।

इन नियुक्तियों के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली में जनभागीदारी और विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। श्रीमती राखी अग्रवाल के एल्डरमैन बनने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल देखा गया।

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठगणों के द्वारा नव नियुक्त एल्डरमेनों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे नगर के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

बांकीमोंगरा नगर पालिका में चारों एल्डरमेनों को मिली जिम्मेदारी को स्थानीय प्रशासन और नागरिकों द्वारा विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed