--:--

एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में केबल लूटकांड का खुलासा, दो माह से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार।

0
IMG-20260702-WA0025.jpg

बांकीमोंगरा पुलिस की कार्रवाई, पहले दो आरोपी हो चुके थे गिरफ्तार, अब सभी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

छत्तीसगढ़/कोरबा एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में केबल लूट, मारपीट और धमकी देने के मामले में बांकीमोंगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब दो माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मई 2026 को एसईसीएल बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी संजय कुमार ने थाना बांकीमोंगरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 मई की रात लगभग 1:30 बजे कुछ बदमाशों ने बलगी सबस्टेशन में जबरन प्रवेश कर सुरक्षा कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ली, जिसकी कीमत लगभग 4 हजार रुपये बताई गई है। घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी।
रिपोर्ट के आधार पर थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस जांच में अर्जुन सिंह, दीपक केवट उर्फ अंकु, सुमित कुमार मार्को, निखिल तथा एक अपचारी बालक के नाम सामने आए।
जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही अर्जुन सिंह और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था, जबकि दीपक केवट उर्फ अंकु और सुमित कुमार मार्को घटना के बाद से फरार चल रहे थे। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को 2 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक चमन सिन्हा के मार्गदर्शन में की गई।
पूरे मामले की विवेचना में उपनिरीक्षक नंदलाल टंडन, पीएसआई ईश्वरी राज, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र टेकाम तथा आरक्षक हरीश मरावी, दिलेर मनहर और संजय रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed