--:--

बांकीमोंगरा नगर पालिका में एल्डरमैन नियुक्त हुए जितेंद्र सिंह, क्षेत्रभर से मिल रही शुभकामनाएं।

0
IMG-20260702-WA0027.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में एल्डरमैनों की नियुक्ति की घोषणा के बाद बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद में भी चार एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इनमें जितेंद्र सिंह, श्रीमती राखी अग्रवाल, देव यादव एवं निराकार नाहक को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं जितेंद्र सिंह की नियुक्ति के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों में खुशी का माहौल है। उन्हें सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से लगातार बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ मिल रही हैं। लोगों ने विश्वास जताया है कि वे अपने अनुभव एवं जनसेवा की भावना के साथ नगर के विकास और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश सरकार द्वारा की गई इन नियुक्तियों का उद्देश्य स्थानीय निकायों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद में नियुक्त सभी चारों एल्डरमैनों से नगरवासियों को विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सकारात्मक कार्यों की अपेक्षा है।
जितेंद्र सिंह ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश सरकार एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा नगर के विकास और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed