प्राथमिक शाला बिंझवारपारा दीपका में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।
राजेश सोनी संवाददाता दीपका:
छत्तीसगढ़ /कोरबा शासकीय प्राथमिक शाला बिंझवारपारा, संकुल दीपका में आज शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद कमलेश कुमार जायसवाल की प्रमुख उपस्थिति रही।
उत्सव के दौरान नवप्रवेशित बच्चों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। बच्चों के माथे पर तिलक लगाया गया और मुंह मीठा कराया गया। वार्ड पार्षद कमलेश कुमार जायसवाल ने बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म (गणवेश) एवं पाठ्य पुस्तकें वितरित कीं एवं
शाला से एकलव्य विद्यालय के लिए चयनित विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में न्योता भोजन का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शाला के प्रधान पाठक सूर्य भूषण प्रताप सिंह, सहायक शिक्षक पोखराज सिंह कंवर, शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या बिंझवार, श्रीमती मधु सोनी, महाविद्या सागर बिंझवार, श्रीमती सविता कुर्रे सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।
इस शुभ अवसर पर सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करते हैं तथा शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाते हैं।
