--:--

बांकीमोंगरा में महिला ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी।

0
IMG-20260703-WA0005.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बाकी बस्ती में शुक्रवार सुबह एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। मृतका की पहचान सरोज यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष), पति दीपक चौहान के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सरोज और दीपक 2023 में प्रेम विवाह किया था।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed