--:--

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय बांकीमोंगरा में कक्षा नवमी की छात्राओं को पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया निःशुल्क साइकिलें वितरण, बालिका शिक्षा को मिलेगा नया संबल।

0
IMG-20260708-WA0020.jpg

अजीत कुमार के साथ साहिल महंत कि रिपोर्ट

छत्तीसगढ़/कोरबा छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के अंतर्गत बुधवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बांकीमोंगरा में अध्ययनरत कक्षा नवमी की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा थीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष अजीत कैवर्त ने की। इस अवसर पर पार्षद लोकनाथ सिंह तंवर, विधायक प्रतिनिधि जनक राम यादव, हनुमान पाण्डेय एवं उदय शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष , युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रकाश झा, नकुल पटेल और देव राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी विकास झा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य शासन की सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा शिक्षा के प्रति उनका आत्मविश्वास और उत्साह भी मजबूत होगा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अजीत कैवर्त ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। शासन द्वारा प्रदान की गई यह सुविधा छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने छात्राओं से अनुशासन, परिश्रम और लगन के साथ अध्ययन कर अपने परिवार, विद्यालय और समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया।


विद्यालय के प्राचार्य एस. डिंडोरे ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
साइकिल प्राप्त करने के बाद छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने शासन एवं विद्यालय परिवार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए नियमित अध्ययन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्था में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा विद्यालय स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed