उरगा के सरगबुदिया चौक में साइकिल सवार की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी।
गौतम कुमार संवाददाता उरगा:
छत्तीसगढ़/कोरबा उरगा थाना क्षेत्र के सरगबुदिया चौक में मंगलवार को सुबह एक लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति साइकिल चलाते समय अचानक सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सहायता का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल, कोरबा ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर उरगा पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, मौत के वास्तविक कारणों का भी अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
