--:--

बांकीमोंगरा:SECL कॉलोनी क्षेत्र में साफ-सफाई, नाली सफाई एवं मच्छररोधी छिड़काव की मांग, पार्षद अश्वनी मिश्रा ने सब एरिया मैनेजर को सौंपा पत्र।

0
IMG-20260709-WA0009.jpg

अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा:

छत्तीसगढ़/कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने SECL कोरबा क्षेत्र के SRK-BLG-BNK उपक्षेत्र के सब एरिया मैनेजर को पत्र सौंपकर SECL कॉलोनी क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, नालियों की सफाई तथा मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।
पार्षद अश्वनी मिश्रा ने अपने पत्र में बताया कि SECL कॉलोनियों में लंबे समय से साफ-सफाई एवं नाली सफाई का कार्य संतोषजनक ढंग से नहीं हो रहा है। बरसात के मौसम में जगह-जगह जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस संबंध में कई बार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया था, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने मांग की है कि कॉलोनियों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, नालियों की समय-समय पर सफाई कराई जाए तथा मच्छर नियंत्रण के लिए फॉगिंग एवं दवा छिड़काव तत्काल शुरू कराया जाए।
पार्षद ने उम्मीद जताई है कि SECL प्रबंधन जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा, ताकि कॉलोनीवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed