बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं।
हिमांशु चौधरी कि रिपोर्ट:
छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा ने भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा के पावन अवसर पर समस्त नगरवासियों, जिले एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा आस्था, श्रद्धा, प्रेम, भाईचारे और सेवा का महान पर्व है। यह पर्व समाज में एकता, सद्भाव एवं मानव कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि रथयात्रा के इस पावन अवसर पर प्रेम, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करें तथा समाज में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में अपना योगदान दें।
श्रीमती सोनी विकास झा ने अंत में पुनः समस्त नगरवासियों, जिले एवं प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

