--:--

बांकीमोंगरा क्षेत्र में टेप नलों से जलापूर्ति ठप, पेयजल संकट से लोग परेशान; जनप्रतिनिधियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग।

0
IMG-20260716-WA0001.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के विभिन्न वार्डों में पिछले दो- तीन दिनों से टेप नलों से पानी नहीं आने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित जलापूर्ति बाधित होने से आम नागरिकों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। पेयजल के लिए लोगों को दूर-दराज के हैंडपंपों और अन्य वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि कई दिनों से टेप नलों में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है, जिससे घरों में पीने, खाना बनाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

नगरवासियों ने मांग की है कि नगर पालिका प्रशासन एवं संबंधित विभाग जलापूर्ति व्यवस्था की तत्काल जांच कर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेकर अधिकारियों से चर्चा कर नियमित जलापूर्ति बहाल कराने की अपील की है।
नगरवासियों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो लोगों का आक्रोश बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed