--:--

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बांकीमोंगरा में लोकतांत्रिक मतदान से छात्र परिषद चुनाव संपन्न, दोनों माध्यमों के छात्र प्रतिनिधि चुने गए।

0
IMG-20260722-WA0020.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय,बांकीमोंगरा में मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को छात्र परिषद का चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्राचार्य एस. डिंडोरे के निर्देशन में आयोजित इस निर्वाचन प्रक्रिया में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की भावना को साकार किया।
निर्वाचन कार्यक्रम की शुरुआत दोनों माध्यमों के विद्यार्थियों की पृथक मतदाता सूची तैयार करने से हुई। इसके बाद विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र आमंत्रित किए गए, उनकी जांच की गई तथा नियमानुसार नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण कर अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की गई। निर्धारित चुनाव प्रचार अवधि के दौरान प्रत्याशियों ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जाकर अपने विचार, योजनाएं एवं छात्रहित से जुड़े संकल्प प्रस्तुत किए तथा लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए समर्थन मांगा। विद्यालय प्रशासन ने संपूर्ण प्रचार अभियान को निर्वाचन आचार संहिता एवं विद्यालयीन अनुशासन के अनुरूप संपन्न कराया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दल का गठन कर मतदान सामग्री वितरित की गई और मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। दोनों माध्यमों के विद्यार्थियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ मतदान में भाग लिया। मतदान एवं मतगणना की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का सफल संचालन, मतदान दल का गठन, निर्वाचन सामग्री का वितरण, मतदान एवं मतगणना का कार्य पीएम श्री प्रभारी एस. एस. पैकरा एवं बी. के. शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भी निर्वाचन कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
हिंदी माध्यम के विजयी प्रत्याशी
शाला नायक: तन्मय साहू
उप शाला नायक: नियति बंजारे
सचिव: आर्यन सांडे
सांस्कृतिक सचिव: रिया यादव
अनुशासन सचिव: युवराज मौर्य
क्रीड़ा सचिव: महेंद्र महंत
स्वच्छता सचिव: डाली जायसवाल
पर्यावरण सचिव: मुस्कान कौर
अंग्रेजी माध्यम के विजयी प्रत्याशी
शाला नायक: आशी बर्मन
उप शाला नायक: मनीष प्रताप
सचिव: पल्लवी यादव
सांस्कृतिक सचिव: काकुल आजाद
अनुशासन सचिव: कुमारी आकांक्षा
क्रीड़ा सचिव: अभिकांत साहू
स्वच्छता सचिव: रिया सिन्हा
पर्यावरण सचिव: भूमि साहू
इस अवसर पर प्राचार्य एस. डिंडोरे ने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र परिषद विद्यालय में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन, सहयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का प्रभावी मंच है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधि विद्यालय की प्रगति, अनुशासन एवं छात्रहित में सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने पीएम श्री प्रभारी एस. एस. पैकरा एवं बी. के. शर्मा, निर्वाचन कार्य में सहयोग देने वाले समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed