बांकीमोंगरा नगर पालिका में नव नियुक्त एल्डरमैनों का 27 जुलाई को होगा शपथ ग्रहण समारोह।
अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा;
छत्तीसगढ़/कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में नव नियुक्त मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैनों) का शपथ ग्रहण समारोह 27 जुलाई 2026, सोमवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय, बांकीमोंगरा में संपन्न होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल करेंगे।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं, नगर पालिका की उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। कार्यक्रम में नगर पालिका के समस्त पार्षदों सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में नव नियुक्त एल्डरमैन विधिवत शपथ लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ करेंगे। नगर पालिका प्रशासन ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा की जा रही है। समारोह को लेकर नगर पालिका परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

