--:--

ब्रेकिंग न्यूज: बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढ़पढप में अज्ञात कारणों से ग्रामीण ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी।

0
IMG-20260729-WA0001.jpg

समार सिंह बिंझवार के साथ शत्रुहन पटेल कि रिपोर्ट?

बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ढपढप में एक 55 वर्षीय ग्रामीण द्वारा अज्ञात कारणों से आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संतराम बिंझवार (55 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतराम बिंझवार ने अपने निवास के पीपल पेड़ के डाली में गमछे से अज्ञात कारणों से आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना परिजनों द्वारा तत्काल बांकीमोंगरा पुलिस को दी गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने के बाद पंचनामा और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की संभावना है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed