--:--

बांकीमोंगरा के अंबेडकर नगर में दूर होगी पेयजल समस्या, पूजा-अर्चना के साथ हुआ बोर खनन, वार्डवासियों ने जताया आभार।

0
IMG-20260729-WA0002.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 9 स्थित अंबेडकर नगर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए नए बोर का खनन कार्य पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ किया गया। इस कार्य से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के मार्गदर्शन में वार्ड पार्षद सुश्री दिव्या कुर्रे की पहल पर बोर खनन कराया जा रहा है। बोर खनन शुरू होने पर वार्डवासियों ने नगर पालिका परिषद, पार्षद सुश्री दिव्या कुर्रे तथा पार्षद प्रतिनिधि भाई दिलीप कुर्रे का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि अंबेडकर नगर के जिस क्षेत्र में बोर खनन किया गया है, वहां पिछले कई दशकों से एक भी बोर उपलब्ध नहीं था। पेयजल के लिए केवल एक हैंडपंप का सहारा था, जो कुछ समय पहले खराब होकर बंद हो गया था। इसके कारण लोगों को रोजमर्रा के उपयोग के लिए पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
वार्डवासियों का कहना है कि नए बोर के शुरू होने से क्षेत्र में पेयजल की समस्या काफी हद तक समाप्त होगी और लोगों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर पालिका परिषद आगे भी इसी तरह जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed