--:--

मॉं सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकीमोंगरा द्वारा ने गुरु पूर्णिमा पर आयोजित किया न्योता भोज, पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने बच्चों संग किया भोजन व किया वृक्षारोपण।

0
IMG-20260730-WA0001.jpg

कोरबा/बांकीमोंगरा: मॉं सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति, बांकीमोंगरा द्वारा संगठन के दो वर्ष पूर्ण होने एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मिडिल स्कूल बाकी साईड में न्योता भोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें खीर, पुड़ी, चावल, दाल एवं सब्जी परोसी गई। पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा एवं संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही विद्यालय की रसोइया को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को उनकी प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया गया।

मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस सामाजिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सेवा, सम्मान, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाना रहा।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल साहू, हरिशंकर दिवाकर, लीलाधर साहु, कन्हैया लाल, पटेल मैडम, साबित राम साहु,पवन कुमार गुप्ता, एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कन्या बांकी साईट शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष श्रीमती भगवती महंत, प्रधान पाठिका श्रीमती पार्वती पैकरा,शिक्षिका श्रीमती राखी पाण्डेय, राकेश कुमार जगत ,श्रीमती आरती रात्रे रसोईया ,श्रीमती सुनीता महंत, श्रीमती सावित्री यादव,श्रीमती रतनकुंवर , श्रीमती गौरी, स्कूली बच्चे, अभिभावकगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed