मिडिल स्कूल विजयनगर में भव्य न्यौता भोज सह हुसैनी सेना ग्रुप का प्रेरक छाता भेंट कार्यक्रम ।

सुनील दास कि रिपोर्ट;- कोरबा/दीपका:-शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला विजयनगर में माननीय जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य व जिले व विकास खंड के शिक्षा अधिकारियों, जनपद सदस्य भैयाराम कंवर, सरपंच श्रीमती सुभद्रा कंवर, हुसैनी सेना ग्रुप प्रमुख तनवीर अहमद के विशिष्ट आतिथ्य में ग्राम बिंझरा के गणमान्य नागरिक ठाकुर सिंह कंवर के सौजन्य से भव्य न्यौता भोज का आयोजन किया गया इस अवसर पर हुसैनी सेना ग्रुप दीपका व प्रधान पाठक सर्वेश सोनी ,ठाकुर सिंह कंवर आदि के सौजन्य से 120 छात्र छात्राओं को छाता भेंट किया गया कुछ बच्चों को प्रधान पाठक के द्वारा पूर्व प्राप्त जूते भी भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन सर्वेश सोनी प्रधान पाठक किया गया। प्राचार्य नीलू अवस्थी ने भी इस हेतु स्वल्पाहार का सहयोग दिया गया ज़िला शिक्षा अधिकारी व समस्त प्राचार्य गणों, विकास खंड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कोरबा में आज कर दिए जाने से सभी ने कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने की बात कही व कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रधान पाठक संग पूरी टीम को शुभकामना दी। बच्चों को न्योता भोज में पूरी,खीर,छोले,दाल चावल, टमाटर चटनी , पापड़,सलाद आदि विभिन्न रुचिकर भोजन दिया गया। कार्यक्रम का संरक्षण व संवर्धन और अवलोकन करते हुए शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष धजाराम चौहान व दीपक कंवर ने वृक्षारोपण कार्यक्रम, न्यौता भोज व छाता भेंट कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया। विशिष्ट अतिथि तनवीर अहमद ने प्रधान पाठक सर्वेश सोनी के द्वारा विगत सोलह वर्षों से किये जा रहे सतत शाला विकास कार्यक्रम, विद्यार्थियों के हितार्थ कार्यक्रम व पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेष किये गये ऐतिहासिक प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनके इस सत्रांत पश्चात वर्ष 2027 के जून में सेवानिवृत्त हो जाने पर शाला के भविष्य पर भावुक होते हुए ऐसे ही शिक्षक की हमारे राज्य व जिले को सतत आवश्यकता कहा। हुसैनी सेना ग्रुप के सद्दाम खान,नबीब,इसरार आदि ने बच्चों के चेहरों में मुस्कान देखकर अपने ग्रूप द्वारा किए जा रहे मानवीय सेवा पहल पर संतोष व्यक्त किया। प्राचार्य व हाईस्कूल विजयनगर स्टाफ में उपस्थित श्रीमती सरस्वती कश्यप,माशा की श्रीमती संध्या रानी ठाकुर,श्रीमती पुष्पलता महेश,कुमारी नारायणी पटेल, कुमारी राधिका कंवर ने उपस्थित गणमान्य जनों तनवीर अहमद, ठाकुर सिंह, पटेल, अनिल कौशिक प्रधान पाठक चैनपुर, लाल सिंह कंवर, सद्दाम खान को स्मृति चिन्ह भेंट किए।. कार्यक्रम में प्रेस क्लब की ओर से हेमचंद सोनी, सुशील दास,आदि के साथ नवा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर उदय चौधरी ने सराहनीह भूमिका निभाई।शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष धजाराम चौहान ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती लीली ग्रेस कुजूर,डा अनिता पटेल, हरिराम पटेल, चैनराम यादव, आनंद यादव, इंजोर सिंह यादव, नकुल यादव, मुस्कान कंवर, श्रीमती सरिता कंवर, श्रीमती कांति कंवर, श्रीमती धरमबाई, श्रीमती ज्योति यादव,व छात्र छात्राओं में अनुष्का अनंत पूर्णिमा साहू,शब्बू,माही आदि के संग अनेक छात्र छात्राओं ने योगदान दिया।
