--:--

खोलाार नदी के टूटे पुल और जर्जर सड़क को लेकर 7 अगस्त को चांदनी चौक पर उग्र चक्काजाम की चेतावनी।

0
IMG-20260803-WA0008.jpg

₹536.01 लाख का प्राक्कलन स्वीकृत न होने से आक्रोशित जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का अल्टीमेटम

15 दिन की समय-सीमा समाप्त, प्रशासन की उदासीनता से ग्रामीण व स्कूली बच्चे परेशान- महावीर यादव सचिव JCP

साहिल महंत कि रिपोर्ट:

कोरबा/कटघोरा कटघोरा विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बुंदेली से देवरी-शुक्लाखार होते हुए चांदनी चौक तक की उखड़ी हुई PMGSY सड़क और खोलार नदी के क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण न होने से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पूर्व में दिए गए 15 दिनों के अल्टीमेटम की अवधि समाप्त होने के बाद भी शासन-प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) ने 07 अगस्त 2026 को उग्र चक्काजाम आंदोलन का ऐलान किया है।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला सचिव महावीर यादव ने कलेक्टर कोरबा को अंतिम चेतावनी पत्र सौंपते हुए बताया कि खोलार नदी पर नए पुल निर्माण के लिए CGRRDA कोरबा द्वारा ₹536.01 लाख (DMFT मद) का विस्तृत प्राक्कलन जिला प्रशासन को भेजा जा चुका है, जो लंबे समय से प्रशासनिक स्वीकृति के लिए धूल फांक रहा है।

महावीर यादव ने कहा कि “सड़क विशाल गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और बारिश में भारी जलभराव के कारण रोजाना स्कूली छात्र-छात्राएं, किसान और आम नागरिक हादसों का शिकार हो रहे हैं। उपमुख्यमंत्री जी की घोषणा और CM हेल्पलाइन में शिकायत के बावजूद धरातल पर काम शुरू न होना प्रशासनिक उपेक्षा को दर्शाता है। यदि 7 अगस्त से पूर्व स्वीकृति जारी कर कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो चांदनी चौक पर चक्काजाम किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

आंदोलन की रूपरेखा:
दिनांक: 07 अगस्त 2026 (शुक्रवार)

समय: प्रातः 08:00 बजे से निरंतर

स्थान: ढेलवाड़ीह NH से बांकी मोंगरा NH मुख्य मार्ग, चांदनी चौक

पार्टी ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, किसानों एवं युवाओं से इस जनांदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed