--:--

पढ़ाई छोड़ मजदूरी, करतला क्षेत्र के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पठियापाली में छात्रों से कराया जा रहा श्रम।

0
IMG-20260804-WA0004.jpg

गौतम कुमार संवाददाता उरगा?

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के विकासखण्ड करतला अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, पठियापाली से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। विद्यालय परिसर में स्कूली बच्चों को पढ़ाई के समय मिट्टी का ढेर ढोने व श्रम कार्य करते हुए देखा गया। मौके पर मौजूद छात्र-छात्राएं फावड़े से मिट्टी खोदते नजर आए, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हमारे संवाददाता द्वारा मौके पर ली गई तस्वीरों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि विद्यालय की छात्राएं एवं छात्र विद्यालय परिसर में मजदूरी जैसे कार्य कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जिन बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, उनके हाथों में फावड़ा क्यों है।
यदि यह कार्य किसी शैक्षणिक गतिविधि, जैसे वृक्षारोपण या स्वच्छता अभियान का हिस्सा था, तो भी बच्चों से इस प्रकार का भारी श्रम कराया जाना उचित है या नहीं, इसकी जांच आवश्यक है।
स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं शिक्षा विभाग से भी अपेक्षा की जा रही है कि मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करे, ताकि भविष्य में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
(नोट: उपलब्ध विडियो के आधार पर यह समाचार बनाया गया है। तस्वीरों से यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि बच्चों से किस उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा था। वास्तविक तथ्यों की पुष्टि संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही होगी, हमारे संवाददाता के पास इसकी विडियो सुरक्षित है। स्कूली बच्चे होने के कारण हमारे चैनल तस्वीरें को सामने नहीं लाया जा सकता है, पुष्टि व जांच के दौरान वहां तस्वीरें दिखा दिया जाएगा जहां बच्चे कार्य कर रहे हैं। )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed