--:--

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, आपके नेतृत्व में बांकीमोंगरा में बहती रहे विकास की गंगा

0
IMG-20260818-WA0004.jpg

कोरबा/बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा जी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। इस विशेष अवसर पर नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सोनी विकास झा द्वारा बांकीमोंगरा क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगर के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है।

नई उम्मीदों की किरण बनकर,
हर राह को आसान करें,
जनसेवा के इस पथ पर चलकर,
बांकीमोंगरा का नाम रोशन करें।
ईश्वर आपको स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु बनाए,
हर कदम पर सफलता और खुशियां आपके जीवन में आएं।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई श्रीमती सोनी विकास झा जी।
आपका आने वाला प्रत्येक वर्ष नई उपलब्धियों, जनसेवा के नए अवसरों और बांकीमोंगरा के विकास की नई सौगात लेकर आए—इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ NA छत्तीसगढ़ न्यूज़ परिवार की ओर से आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई।
विनीत- विकास सोनी एवं समस्त NA छत्तीसगढ़ न्यूज़ टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed