--:--

Khabr updates : बांकीमोंगरा में सड़क हादसे में दो की मौत, 5 घंटे बाद समाप्त हुआ चक्काजाम।

0
IMG-20260818-WA0000.jpg

हिमांशु चौधरी कि रिपोर्ट;

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरदा के दो व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत के बाद करीब 5 घंटे रात बजें 12 बजे तक चक्काजाम की स्थिति बनी रही। हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति ने कटघोरा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम अरदा निवासी सूर्या भवन तंवर और राजू पटेल बाइक क्रमांक CG 12 BL 9042 में सवार होकर अपने ग्राम अरदा से बांकीमोंगरा मार्केट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान CG 04 JB 5380 क्रमांक का ट्रक सुराकछार-बांकीमोंगरा मार्ग से आगे की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक पहले एक गाय को ठोकर मारी फिर दोनों युवकों को, हादसे में सूर्या भवन तंवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राजू पटेल को उपचार के लिए कटघोरा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मृतकों के परिजन पहुंच गए और मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।
मामले की सूचना पर कटघोरा तहसीलदार, दर्री सीएसपी तथा बांकीमोंगरा, कुसमुंडा, दीपका, कटघोरा और हरदीबाजार थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों द्वारा मृतकों के परिजनों को समझाइश दी गई और उनकी मांगों पर चर्चा की गई।

प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को तत्काल 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं वाहन मालिक की ओर से भी 25-25 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि दिया गयू। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि सड़क दुर्घटना में नियमानुसार मिलने वाली मुआवजा राशि भी पात्रता के अनुसार मृतकों के परिजनों को प्रदान की जाएगी।
वहीं पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक क्रमांक CG 04 JB 5380 को जप्त कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रशासन और पुलिस की समझाइश तथा सहायता राशि मिलने के बाद करीब 5 घंटे से जारी चक्काजाम समाप्त किया गया।

वहीं दोनों शव को कटघोरा अस्पताल के मन्चुरी में रखा गया है, मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

चक्काजाम समाप्त होने के बाद सड़क पर फंसे वाहनों को पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा व्यवस्थित तरीके से निकाला गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed