बांकीमोंगरा में युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत; पुलिस को दिया गया है सूचना।
कोरबा /बांकीमोंगरा: जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत घुड़देवा बस्ती में एक 30 वर्षीय युवक द्वारा अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान धीरपाल सिंह (30 वर्ष), पिता स्वर्गीय चमरा सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक धीरपाल सिंह रोजी-मजदूरी का काम करता था। प्रतिदिन की तरह बुधवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे परिजनों ने उसे जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो युवक कमरे में लगे लकड़ी के म्यार में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ दिखाई दिया।
घटना की जानकारी क्षेत्रीय पार्षद ओमप्रकाश केंवट द्वारा बांकीमोंगरा थाना पुलिस को दे दी गई है। सूचना के पश्चात बांकीमोंगरा थाना में पदस्थ एसएसआई नंदलाल टंडन व स्टाफ घटनास्थल पहुंचकर जांच किया गया और शव को फांसी के फंदे से उतारकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
परिजनों ने पैर लगे चोट की गंभीर से बिमारी से परेशान होना बताया गया , युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस जांच के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।
