बांकीमोमोंगरा में अग्रसेन चौक निर्माण की मांग को लेकर एल्डरमैन राखी अग्रवाल ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।

कोरबा/बांकीमोंगरा; नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की एल्डरमैन श्रीमती राखी अग्रवाल ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा को ज्ञापन सौंपकर नगर के मुख्य क्षेत्र में “अग्रसेन चौक” के निर्माण की मांग की है।
ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया कि नगर के मुख्य क्षेत्र में सामाजिक एवं जनहित की दृष्टि से अग्रसेन चौक का निर्माण आवश्यक है। इससे अग्रवाल समाज के साथ-साथ नगरवासियों के बीच सामाजिक एकता, सेवा और समरसता का संदेश पहुंचेगा।
श्रीमती राखी अग्रवाल ने पालिका अध्यक्ष से अग्रसेन चौक के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने तथा नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि अग्रसेन चौक नगर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक एकता, सेवा एवं समरसता का प्रतीक बनेगा। ज्ञापन में पालिका अध्यक्ष से आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।
