सुराकछार में नशे में धुत ट्रक चालक का कहर, बाल-बाल बचे लोग, जागरूक लोगों ने पुलिस को सौंपा ट्रक व चालक को ।
कोरबा/बांकीमोंगरा: कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुराकछार खदान के समीप टायर दुकान के आसपास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ट्रक चालक कथित तौर पर नशे की हालत में वाहन चलाते हुए नजर आया। बताया जा रहा है कि ट्रक क्रमांक CG-12-AW-3016 का चालक वाहन को मनमाने तरीके से चला रहा था, जिसके चलते आसपास मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद क्षेत्र के जागरूक लोगों ने तत्काल मामले की सूचना बांकीमोंगरा पुलिस को दी और ट्रक को रोककर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा ट्रक एवं चालक को थाना ले जाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक की लापरवाही और नशे की हालत को देखते हुए यदि समय रहते वाहन को नहीं रोका जाता, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग भारी वाहनों के चालकों की जांच एवं यातायात नियमों के पालन की मांग कर रहे हैं।
आज एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।
