पिकनिक के बाद मौत का रहस्य, नदी के भीतर चट्टानों के बीच मिली युवक की लाश, हादसा या कोई और कहानी।
गौतम कुमार कि रिपोर्ट ?
छत्तीसगढ़/कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत रींवाबहार स्थित चिताखोल में पिकनिक मनाने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचा था, लेकिन कुछ समय बाद वह अचानक लापता हो गया।
बताया जा रहा है कि देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों और साथियों ने उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अगले दिन सुबह नदी किनारे युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर युवक नदी तक कैसे पहुंचा, क्या वह नदी में डूब गया या फिर उसके साथ कोई अनहोनी हुआ ,फिलहाल इन सवालों का जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।
फिलहाल युवक की मौत रहस्य बनी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह एक दुर्घटना थी या फिर इस मौत के पीछे कोई और कहानी छिपी है।
आपको बता दे की ग्राम पंचायत लबेद उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है जो घटनास्थल है वह करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है
