--:--

कुसमुंडा में भीषण सड़क हादसा: दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल।

0
IMG-20260825-WA0004.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोरडी मोड़ के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में ग्राम सराईसिंगार निवासी दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जनपद सदस्य फुलचंद कश्यप ने भी घायल के उपचार में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
जानकारी के अनुसार, फूल सिंह पिता दौलत सिंह, नरसिंह सिंह पिता फूल सिंह और यशवंत सिंह पिता स्वर्गीय कमल सिंह मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BJ 5644 से ग्राम सराईसिंगार से गेवरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खोरडी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि फूल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नरसिंह सिंह ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं यशवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की, पुलिस द्वारा शवों का मर्ग पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया किया गया।
हादसे की खबर से ग्राम सराईसिंगार में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए घायल युवक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed