--:--

विश्व हिन्दू परिषद जिला धर्म प्रसार प्रमुख बनाए गए विकास सिन्हा ।

0
IMG_20260826_093419.jpg

राजेश सोनी संवाददाता दीपका?

विश्व हिंदू परिषद कोरबा जिला अभ्यास वर्ग कोरबा के ग्राम सतरेंगा में रविवार को सम्पन्न हुआ जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से 150 से अधिक कार्यकर्ताओं उपस्थित हो कर वर्ग में संगठन की शिक्षा दीक्षा प्राप्त की वर्ग प्रातः 9 बजे समस्त कार्यकर्ताओं का पंजीयन कर प्रार्थना एवं शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत व्याम आदि प्रारंभ हुआ उसके पश्चात अल्पाहर के बाद 3 सत्रों में बौद्धिक का हुआ जिसमें प्रथम प्रदेश सहमंत्री विजय राठौर द्वारा लिया गया द्वितीय सत्र जिला मंत्री चेतन राठौर द्वारा लिया गया तथा तृतीय सत्र बजरंग दल कोरबा जिला संयोजक राणा मुखर्जी द्वारा लिया गया ।
कोरबा जिला अभ्यास वर्ग में दीपका नगर से भारी संख्या में विहीप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए वही जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह के उपस्थिति में दीपका नगर के वरिष्ठ ऊर्जावान कार्यकर्ता विकास सिन्हा को प्रदेश सहमंत्री विजय राठौर द्वारा जिला का प्रमुख दायित्व जिला धर्म प्रसार प्रमुख जी जिम्मेदारी सौंपी गई एवं दीपका नगर के निर्दलीय पार्षद धीरेन्द्र तिवारी को विश्व हिंदू परिषद दीपका नगर के नगर सह मंत्री की दायित्व सौंपा गया वही बजरंग दल जिला संयोजक राणा मुखर्जी के द्वारा अभिषेक मिश्रा को बजरंग दल दीपका नगर सह संयोजक आकाश पाण्डे को नगर सुरक्षा प्रमुख, राजेश सोनी को नगर गौ रक्षा प्रमुख , विनायक उपाध्याय को नगर विद्यार्थी प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई एवं जिले के अनेको प्रखंड से आये कार्यकर्ताओं को भी प्रखंड संयोजक वार्ड संयोजक आदि के दायित्व सौंपा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed