अंतिम श्रावण सोमवार पर घुड़देवा शिव मंदिर में विशाल प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।
कोरबा/बांकीमोंगरा; अंतिम श्रावण सोमवार के अवसर पर घुड़देवा स्थित शिव मंदिर में विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।
प्रसाद वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मी मानिकपुरी, शेखर पटेल, प्रकाश केवट, राजा श्रीवास, संदीप अग्रवाल (शंकर मोबाइल), सूरज, अजय दास, शिव राजवंश, मुकेश पंडित, महावीर, दुर्गेश केवट, रमेश यादव, करण, अर्जुन, संजय एवं आशीष सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

