--:--

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर दीपका में भव्य स्वागत समारोह, G1 Events ने अकीदतमंदों का किया इस्तकबाल।

0
IMG-20260827-WA0003.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर नगर पालिका रोड, दीपका स्थित स्मार्ट मोबाइल शॉप के समीप G1 Events दीपका के तत्वावधान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम परचम-कुशाई के साथ हुई। इसके उपरांत कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों एवं आगंतुक सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह में मुख्य रूप से मदरसा इज़हारुल उलूम के इमाम गुलाम सरवर हबीबी, गुलाम रहबर साहब, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तनवीर अहमद, पूर्व खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता ज्योति नंद दुबे, पार्षद अविनाश सिंह एवं संतोष निराला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन G1 Events के संचालक गुलाम हसन एवं राजा कुरैशी द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन पूर्व एल्डरमैन अफजल अली ने किया।
जुलूस में शामिल लोगों का रबड़ी-मिठाई से किया स्वागत?
स्वागत समारोह के उपरांत नगर पालिका रोड स्थित सन बैटरी के सामने जुलूस में शामिल आम नागरिकों एवं अकीदतमंदों के लिए विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मोहम्मद शाह आलम, इरफान अली, मोहम्मद मेराज आलम एवं गुड्डू कुरैशी की ओर से जुलूस में पधारे लोगों का रबड़ी एवं मिठाई खिलाकर इस्तकबाल किया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ईद मिलादुन्नबी की खुशियां साझा कीं।


बड़ी संख्या में वार्डवासी रहे मौजूद?
कार्यक्रम को सफल बनाने में फैयाज अंसारी, पार्षद इस्तखार अली, मोबिन अंसारी, सरफुद्दीन कुरैशी, मोहम्मद हकीम, मोहम्मद समाले नबी, राकीम अंसारी, साबिर अंसारी, शाहबाज खान, सद्दाम शेख, नौशाद अंसारी, गुलशेर अली, बबलू खान, रईस कुरैशी, इंतजार अली एवं खुर्शीद अंसारी सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी एवं अकीदतमंद उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं खुशी का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed