रक्षाबंधन पर नगरवासियों को बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने दी हार्दिक शुभकामनाएं।
कोरबा/बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने नगर के समस्त नगरवासियों को भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और आपसी विश्वास का पावन पर्व है। यह पर्व परिवार में प्रेम, सद्भाव और खुशियां बढ़ाने का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन अवसर सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।
अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने सभी नगरवासियों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए पुनः रक्षाबंधन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
