--:--

बांकीमोंगरा थाना का प्रभार संभालेंगे निरीक्षक सत्यम साहू, पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश।

0
1200-675-27393827-thumbnail-16x9-korba-police.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला कोरबा द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सत्यम साहू को बांकीमोंगरा थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक सत्यम साहू वर्तमान में रक्षित केन्द्र कोरबा में पदस्थ थे। वहीं, बांकीमोंगरा थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह को रक्षित केन्द्र कोरबा भेजा गया है।
इसके अलावा प्र.आर.मनहरण सिंह मरावी, आरक्षक भूपेन्द्र कुमार पटेल, आरक्षक अजय कुमार महिलांगे तथा आरक्षक नरेश कुमार यादव का भी स्थानांतरण किया गया है। इन सभी को क्रमशः कटघोरा थाना में नवीन पदस्थापना दी गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed