--:--

बम्हनीडीह में 13 से 19 सितंबर तक होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ,. श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज सुनाएंगे कथा।

0
IMG-20260903-WA0001.jpg

छत्तीसगढ़/चांपा धर्म और आध्यात्म की नगरी बम्हनीडीह में श्रद्धा एवं भक्ति का विशेष आयोजन होने जा रहा है। जयपुरिया परिवार द्वारा बम्हनीडीह में आगामी 13 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन में परम पूज्य डॉ. श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अपने मधुर एवं ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का आयोजन होगा। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कथा का लाइव प्रसारण साधना एवं श्रद्धा के माध्यम से भी किया जाएगा।
आयोजन की शुरुआत 13 सितंबर रविवार को कलश शोभायात्रा के साथ होगी। सुबह 10 बजे नगर भ्रमण करते हुए कलश शोभायात्रा कथा स्थल पहुंचेगी। इसके बाद सात दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।

सात दिनों में होंगे ये प्रमुख प्रसंग?
13 सितंबर: देवव्रतिका एवं श्रीमद्भागवत माहात्म्य एवं शुकदेव आगमन
14 सितंबर: विराट स्वरूप वर्णन एवं श्री विष्णु चरित्र
15 सितंबर: प्रह्लाद चरित्र एवं गजेंद्र मोक्ष
16 सितंबर: वामनावतार, श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव
17 सितंबर: बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग
18 सितंबर: रुक्मिणी विवाह महोत्सव एवं सुदामा चरित्र
19 सितंबर: नवयोगेश्वर संवाद, अवधूतोपाख्यान, रास पंचाध्याय एवं कथा विश्राम
आयोजक जयपुरिया परिवार ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, ज्ञान और संस्कार से जुड़ने का विशेष अवसर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed