कुदुरमाल नदी में नहाने गया युवक तेज बहाव में बहा, लापता; रेस्क्यू अभियान जारी।
गौतम कुमार संवाददाता उरगा?
छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के मुर्गा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदुरमाल स्थित नदी में नहाने गए एक युवक के नदी के तेज बहाव में बह जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद युवक लापता बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस एवं रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और लापता युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। नदी में तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू टीम को तलाश में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
खबर लिखे जाने तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पुलिस एवं रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार नदी में युवक की तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।
