--:--

“जय यादव, जय माधव” के नारों से गूंजा कोरबा, यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा।

0
IMG-20260904-WA0000.jpg

छत्तीसगढ़ /कोरबा यादव समाज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए कोरबा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। “जय यादव, जय माधव” के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा।
शोभायात्रा गौमाता चौक, सीतामणी से प्रारंभ होकर घंटाघर चौक, निहारिका कोरबा तक निकाली गई। रैली में यादव समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ आगे बढ़े।
शोभायात्रा का विशेष आकर्षण श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजे छोटे-छोटे बच्चे रहे। बच्चे रथ में विराजमान होकर सभी का ध्यान आकर्षित करते नजर आए। रास्ते में शोभायात्रा को जगह-जगह रोका गया, जहां भगवान श्रीकृष्ण और राधा के जीवन, उनके आदर्शों एवं लीलाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। भव्य शोभायात्रा के माध्यम से यादव समाज ने अपनी सामाजिक एकता, संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed