बांकीमोंगरा में हितग्राहियों को मिली श्रद्धांजलि राशि, पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने वितरण किया सहायता राशि स्वीकृत पत्र।

कोरबा/बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रद्धांजलि राशि का वितरण किया गया। इस दौरान 4 हितग्राहियों को श्रद्धांजलि राशि प्रदान की गई।
इसके साथ ही परिवार के मुखिया की मृत्यु होने तथा मृतक की आयु 60 वर्ष से कम होने की स्थिति में पात्र गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए करीब 20 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया।
हितग्राहियों को बताया गया कि सहायता राशि की स्वीकृति संबंधी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और लगभग एक माह के बाद स्वीकृत राशि उनके बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।
आर्थिक सहायता की स्वीकृति मिलने पर हितग्राहियों एवं उनके परिजनों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट के समय यह सहायता परिवारों के लिए काफी राहत प्रदान करेगी।

