बाँकीमोंगरा महाविद्यालय परिसर में एक दूसरे से मारपीट करने वाले प्राचार्य एव सहायक प्राध्यापकों पर कार्यवाही की मांग, वरना होगा उग्र आंदोलन।
बांकीमोंगरा नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग को प्राचार्य,पीजी महाविद्यालय,कोरबा के माध्यम से लिखा पत्र।
बांकीमोंगरा नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने शासकीय महाविद्यालय,बांकीमोंगरा के परिसर में प्रभारी प्राचार्य एव सहायक प्राध्यापक के बीच मारपीट को लेकर आयुक्त,उच्च शिक्षा विभाग,रायपुर को प्राचार्य,पीजी कॉलेज कोरबा के माध्यम से निलंबन की कार्यवाही की माँग करते हुए 15 दिवस में कार्यवाही न होने की दशा में घेराव की चेतावनी दिया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा की -बांकीमोंगरा के महाविद्यालय में वैसे तो अनेक समस्या है परंतु नवीन महाविद्यालय होने के कारण धीरे-धीरे समस्या का समाधान होगा ऐसा सोचकर हमारे द्वारा इंतजार किया जा रहा है परंतु वर्तमान में हमारे द्वारा देखा गया है की महाविद्यालय में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य भुनेश्वर सिंह कंवर, सहायक प्राध्यापक रघुराज सिंह तंवर,रविंद्र कुमार पैकरा, के द्वारा आपस में मारपीट जैसी गंभीर घटना महाविद्यालय परिसर में घटित हुई जो की बहुत ग़लत है इससे प्रतीत होता है की शिक्षक जिसको भगवान का दर्जा दिया जाता है जिससे भविष्य बनाने के उद्देश्य से सैकड़ो बच्चे शिक्षा ग्रहण करने जाते है उनके भविष्य का क्या होगा क्योंकि यह घटना बताती है की इस घटना में संलिप्त शिक्षक के लायक नहीं है क्योंकि इनके द्वारा ख़ुद में समन्वय नहीं है तो बच्चो के भविष्य के ऊपर क्या ध्यान देंगे महाविद्यालय परिसर का माहौल इन शिक्षकों के कारण ख़राब हो रहा है,महाविद्यालय परिसर जो की एक मंदिर है वहाँ मारपीट जैसी घटना को अंजाम देना दिखाता है की यह शिक्षक नहीं गुंडे विचारधारा के लोग है,इससे केवल और केवल हमारे बाँकी मोंगरा का नाम ख़राब हो रहा है साथ ही साथ शिक्षा व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका है।
इस मामले को संज्ञान में लेकर 15 दिवस के भीतर इन शिक्षकों के सेवा समाप्ति की कार्यवाही की माँग की गई अन्यथा हमारे द्वारा बिलासपुर स्थित क्षेत्रिय कार्यालय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

