--:--

बांकीमोंगरा में गूंजा नात-ए-पाक, जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस।

0
IMG-20260827-WA0000.jpg

छत्तीसगढ़ /कोरबा बारह रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर बांकी मोंगरा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन पूरे अकीदत, उत्साह और भाईचारे के साथ धूमधाम से किया गया। इस मौके पर बांकी मोंगरा क्षेत्र के बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए और पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद की विलादत की खुशी मनाई।

शाही मुमताज मस्जिद एवं मदरसा जामे गौसिया कमेटी के सदर मेराज खान की सरपरस्ती में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मोमिन शामिल हुए। पूरे रास्ते नात-ए-पाक और मनक़बत की सदाओं से माहौल खुशनुमा और रूहानी बना रहा। लोगों ने दरूद-ओ-सलाम पेश करते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में नात और मनक़बत पढ़ीं।

एकता और भाईचारे का दिखा संदेश?

जुलूस में बांकीमोंगरा के अलग-अलग इलाकों से मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य रूप दिया। जुलूस के दौरान समाज की एकता, आपसी भाईचारे और सौहार्द की झलक देखने को मिली।

जुलूस निर्धारित मार्ग से होकर आगे बढ़ा, रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और नात-ए-पाक एवं मनक़बत का सिलसिला जारी रहा। जश्न के दौरान धार्मिक भावनाओं के साथ सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

पुलिस प्रशासन का रहा सहयोग?

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर पुलिस एवं प्रशासन की ओर से भी सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था की गई, जुलूस के दौरान पुलिसकर्मी मौजूद रहे और यातायात एवं व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया। समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।

समाज के पदाधिकारियों ने जताया आभार?

जुलूस के सफल आयोजन के बाद गौसिया कमेटी एवं समाज के पदाधिकारियों ने जुलूस में शामिल सभी मोमिनों का दिल से शुक्रिया अदा किया, पदाधिकारियों ने कहा कि जुलूस में जिस तरह समाज की एकता, भाईचारा और अनुशासन दिखाई दिया, वह काबिल-ए-तारीफ है।

उन्होंने कहा कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सभी ने मिलकर मोहब्बत, अमन और भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस के दौरान लगातार नात-ए-पाक और मनक़बत पढ़ी जाती रही तथा पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और खुशनुमा माहौल में संपन्न कराया गया।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि बांकी मोंगरा के सभी मोमिनों की सहभागिता ने जश्न को यादगार बना दिया। आयोजन में सहयोग करने वाले पुलिस प्रशासन, समाज के पदाधिकारियों, कमेटी के सदस्यों और जुलूस में शामिल तमाम लोगों के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed