--:--

शांतिनगर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में टारगेट ग्रुप ने मारी बाजी।

0
IMG-20260905-WA0000.jpg

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, सैकड़ों लोग हुए शामिल।

बांकीमोंगरा: कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ बांकीमोंगरा में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में बांकीमोंगरा के शांतिनगर स्थित सामुदायिक भवन के सामने शांतिनगर युवा समिति द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों ने उत्साह और जोश के साथ मटकी फोड़ने का प्रयास किया। प्रतियोगिता के दौरान युवाओं ने अपनी कला और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आयोजन स्थल पर मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में चारों टीमों के बीच चुटका (लॉटरी) के माध्यम से क्रम तय किया गया, जिसमें मटकी फोड़ने का पहला अवसर टारगेट ग्रुप जंगल साइड को मिला। टारगेट ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़ने में सफलता हासिल की।
मटकी फोड़ने में सफल होने पर शांतिनगर युवा समिति द्वारा टारगेट ग्रुप को ₹2,100 नगद पुरस्कार एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सैकड़ों लोगों ने लिया उत्सव का आनंद?
मटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर शांतिनगर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग आयोजन स्थल पर पहुंचे। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आनंद लिया। आयोजन के दौरान वातावरण जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजता रहा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता से पूर्व समिति द्वारा खुर्शी दौड़, सहित अन्य खेल का भी आयोजन किया जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, आयोजन स्थल पर बांकीमोंगरा थाना पुलिस की टीम भी मौजूद रही और पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
शांतिनगर युवा समिति द्वारा आयोजित इस आयोजन ने क्षेत्र में जन्माष्टमी पर्व की खुशियों को और भी बढ़ा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed