--:--

कोरबा – प्रेमनगर में आंगन मिलन सेवा का आयोजन, मितानिनों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान।

0
IMG-20261006-WA0289.jpg

कोरबा/कुसमुंडा: सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरबा जिले के प्रेमनगर स्थित सामुदायिक भवन में आंगन मिलन सेवा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की मितानिनों, सहायिकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा मितानिनों, सहायिकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीदियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा समाज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिनें शासन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के साथ ही महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके कार्यों को सम्मानित करना समाज में उनके प्रति सम्मान और प्रोत्साहन की भावना को मजबूत करता है।
इस दौरान बांकीमोंगरा एल्डरमैन जितेन्द्र सिंह, विकास सोनी, रामेश्वर सोनी एवं जितेन्द्र कुमार साहु, रमेश साहु, यादव जी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिनें एवं क्षेत्र के महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित होने वाली दीदियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *