--:--

बांकीमोंगरा SECL अस्पताल में MR के प्रवेश पर हो नियम तय, पार्षद अश्वनी मिश्रा ने उठाई मांग।

0
IMG-20261006-WA0000.jpg

कोरबा/बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार-1 के पार्षद एवं राजस्व एवं बाजार समिति के सभापति अश्वनी कुमार मिश्रा ने SECL कोरबा-सुराकछार क्षेत्र के अस्पताल में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) के प्रवेश एवं चिकित्सकों से मुलाकात को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस संबंध में SECL के संबंधित अधिकारियों को पत्र सौंपकर मरीजों के हित में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
पार्षद अश्वनी मिश्रा ने पत्र में कहा है कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं चिकित्सकीय परामर्श मिलना आवश्यक है। उनके अनुसार, अस्पताल में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के चिकित्सकों से मुलाकात के दौरान कई बार मरीजों के उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श में व्यवधान उत्पन्न होने की स्थिति बनती है।
उन्होंने SECL प्रबंधन से अस्पताल में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के प्रवेश एवं चिकित्सकों से मुलाकात के लिए निर्धारित नियमों और अनुमति की स्पष्ट जानकारी मांगी है। साथ ही यदि MR को अस्पताल में प्रवेश एवं चिकित्सकों से मिलने की अनुमति है, तो मरीजों के उपचार में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए प्रवेश का समय, चिकित्सकों से मुलाकात का निर्धारित समय एवं स्थान तय करने की मांग की गई है।
पार्षद ने पत्र के माध्यम से अस्पताल में लागू संबंधित नियम एवं निर्देशों की लिखित जानकारी उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया है, ताकि मरीजों के उपचार और चिकित्सा व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पत्र की प्रतिलिपि SECL बिलासपुर के संबंधित अधिकारियों एवं SECL क्षेत्रीय अधिकारियों को भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *