--:--

ग्राम घनाकछार में कल 4 नवंबर को होगा भव्य दशहरा उत्सव, सुप्रसिद्ध गायक विशु श्रीवास की प्रस्तुति से सजेगी शाम।

0
IMG-20261103-WA0011

कोरबा/बांकीमोंगरा:- ग्राम घनाकछार में 4 नवंबर को दशहरा उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर युवा समिति अध्यक्ष व ग्राम पंचायत घनाकछार पंच हर्ष चौहान ने ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के सभी लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक विशु श्रीवास अपनी शानदार गायकी से समां बांधेंगे। उनकी आवाज़ से पूरा आयोजन संगीतमय एवं उत्साहपूर्ण होने की उम्मीद है।
आयोजन समिति द्वारा सभी क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दशहरा उत्सव की खुशियों में शामिल हों तथा कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed